अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

सब्जियों की महंगाई पर सपा का अनोखा विरोध

महंगाई की चक्की में पिस रही देश की जनता

अशोक कुमार वर्मा

दैनिक जस्ट एक्शन

अयोध्या।
ग्रामीणों के साथ समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पंडित समरजीत ने सब्जी राजा की आरती उतार कर विरोध जताया ।बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के वासुदेवपुर चौराहे पर ग्रामीणों के साथ टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक, सोया मेथी, पालक और गाजर की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर आरती करते हुए दिव्यांग पंडित समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आते ही महंगाई का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। आज सब्जियों के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से गरीब जनता त्राहि त्राहि कर रही है शादी विवाह का सीजन चल रहा है और आज इस मौके पर सब्जियों के दाम आसमान छू रही है बेटियों की शादियों में आधा खर्चा सब्जियों की महंगाई ले रही है जिससे हमारे गरीब भाई कंगाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार हत्या बलात्कार तथा किसानों को फसलों का उचित मूल्य आदि विषयों पर सरकार मौन हो जाती है और तरह-तरह के मुंगेरीलाल के सपने दिखाकर देश की जनता को लूटने का काम आज भाजपा सरकार कर रही है बेतहाशा महंगाई की चक्की में पिस रही हमारे देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button