उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा जोनल अधिकारी और पार्षद में तीखी नोकझोंक

जोनल अधिकारी पर व्यापारियों ने लगाया वसूली का आरोप

लखनऊ ब्यूरो

लखनऊ।चिनहट तिराहे स्थित फल मंडी में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी और क्षेत्रीय पार्षद अरुण राय के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कार्रवाई को लेकर पार्षद और नगर निगम अधिकारी आमने-सामने आ गए।
पार्षद का कहना है कि चिनहट तिराहे का यह क्षेत्र वेंडिंग जोन घोषित है, इसलिए यहां वर्षों से दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदारों को अचानक हटाया जाना उचित नहीं है।
वहीं स्थानीय व्यापारियों ने जोनल अधिकारी पर वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि चालान के नाम पर एक हजार रुपए की रशीद दे कर पांच से छह हजार रुपए जबरन लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button