उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी

वाराणसी: स्कूल जा रही 16 वर्षीय छात्रा की डंपर की चपेट में आने से मौत, शव रखकर सड़क जाम

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा रोशनी की मौत हो गई। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रोशनी बार्थरा कला (टड़िया) गांव निवासी राजेश कुमार की बेटी थी और श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, वह सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। विशुनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने पहुंचने पर हादसा हुआ।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डंपर को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद छात्रा के परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों की ओर से उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की गई।

परिवार के अनुसार, रोशनी चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई गई है। बेटी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हादसे ने एक बार फिर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही तथा सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button