हापुड़ में दीपक जाटव हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले सपा सांसद, दो लाख की मदद

हापुड़ में दीपक जाटव हत्याकांड के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सपा की ओर से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। मुलाकात के दौरान सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि हत्या की घटना के बाद परिवार को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि न्याय और सुरक्षा का भरोसा भी मिलना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में रामजीलाल सुमन ने प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। ये उनके राजनीतिक बयान हैं।
सपा सांसद ने सरकार से दीपक जाटव हत्याकांड के आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग करेगी।
मुलाकात के दौरान सपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Poonam Report



