बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में मां की मौत, दो साल का मासूम अस्पताल में ‘मम्मी-मम्मी’ पुकारता रहा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के हुआ।
बताया गया कि चंडीगढ़ जा रही कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ा, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। एआरटीओ की शुरुआती जांच में कार की रफ्तार काफी अधिक होने की बात सामने आई है।
हादसे में दीपना खत्री और विपिना सुनमगर की मौत हुई। दीपना का दो साल का बेटा विनोद भी हादसे में घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती है। मासूम बार-बार अपनी मां को ‘मम्मी’ कहकर पुकारता रहा। वहीं विपिना का 10 वर्षीय बेटा सिमोन भी हादसे में घायल हुआ और मां को खोने के बाद गुमसुम है।
घायलों को पहले वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच में जुटे हैं।
Poonam Report



