उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक पिज्जा सेंटर पर उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने

वहां छापेमारी कर दी। बताया जा रहा है कि संगठन के लोगों ने पिज्जा सेंटर में मौजूद एक युवक और युवती से सवाल-जवाब किए और उनका वीडियो बनाने लगे।
अचानक हुई इस कार्रवाई से युवक और युवती घबरा गए और डर के कारण पिज्जा सेंटर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Poonam Report



