अन्तर्राष्ट्रीयमध्य प्रदेश

इंदौर दूषित पेयजल संकट

राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात, बोले– मैं आपके साथ खड़ा हूं, सरकार को लेनी होगी जिम्मेदारी

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पेयजल
से फैले संकट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीमार लोगों और उनके परिजनों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
राहुल गांधी ने कहा कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण लोगों का बीमार होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन से जुड़ा मामला है। मैं इन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं और सरकार को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।”
कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की मूल जिम्मेदारी है, लेकिन इंदौर में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि प्रभावित लोगों को तत्काल बेहतर इलाज, मुआवजा और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की जाए।
राहुल गांधी ने स्थानीय प्रशासन से भी सवाल करते हुए कहा कि
समय रहते अगर निगरानी और जांच की जाती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पीड़ितों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याएं बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
रिपोर्ट: निरुपमा पाण्डेय
जस्ट एक्शन न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button