अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

पीड़िता को बुलाकर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बहू ने ससुर पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत का लगाया था

अशोक कुमार वर्मा

जस्ट एक्शन,अयोध्या।

थाना खंडासा क्षेत्र के एक गांव से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था।एक गांव निवासिनी बहू ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए खंडासा पुलिस को कार्रवाई के लिए बीते 25 अक्टूबर को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखने की बजाय पीड़िता को थाने से भगा दिया था। जिसकी लिखित शिकायत महिला ने 26 अक्टूबर को सीओ मिल्कीपुर से की थी।

जिसकी खबर समाचार पत्र ने प्रकाशित किया था।खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग उच्च अधिकारियों ने खंडासा पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। तो 5 दिन बाद थानाध्यक्ष ने पीड़ित महिला को थाने बुलाकर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर राधेश्याम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button