वाराणसी

वाराणसी में बंधक बनाकर लूट: पति-पत्नी के हाथ पैर बांधे फिर किचन में चाय बनाकर पी,

कैश-ज्वेलरी लेकर बदमाश फुर्र

वाराणसी           शिवानी सिंह समाचार लेखक

वाराणसी में एक दंपती को बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और सवा लाख रुपये कैश के साथ लाखों की ज्वेलरी लेकर भाग निकले।

वाराणसी में एक दंपती को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला वैष्णो बिहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां रविन्द्रनाथ सिंह पत्नी गायत्री देवी के साथ रहते हैं। बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और सवा लाख रुपये कैश के साथ लाखों की ज्वेलरी लेकर भाग निकले।

बताया जा रहा है कि रविन्द्रनाथ सिंह ने हिंडाल्को कंपनी से रिटायर होने के बाद यहां मकान बनवाया था। दंपती के दो बेटे हैं जो दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

गायत्री देवी ने सुनाई आपबीती

रविन्द्रनाथ सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने आपबीती सुनाई तो पुलिस हैरान रह गई। गायत्री देवी ने बताया कि ‘रात के करीब दो बजे बदमाशों ने पहले मेरे हाथ पैर और मुंह बांधा फिर मेरे पति को भी बंधक बना लिया। मुंह बंद होने की वजह से हम कुछ बोल नहीं पा रहे थे। फिर बदमाशों ने किचन में जाकर चाय बनाकर पी। करीब ढाई घंटे तक घर को खंगाला और सवा लाख कैश, दो चेन-दो बाली लगभग छह जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button