मुंबई: यात्री को थप्पड़ मारने वाले ऑटो ड्राइवर का परमिट रद्द होगा, चालान भी कटा

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद RTO की सख्त कार्रवाई एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर द्वारा यात्री को बार-बार थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के बाद ऑटो चालक पर चालान काटा गया है और उसका परमिट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा था कि एक यात्री और ऑटो ड्राइवर के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर ड्राइवर ने यात्री को कई थप्पड़ जड़ दिए। आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने लगे और कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
RTO की कार्रवाई
आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) ने इस घटना को गंभीरता से लिया|संबंधित ड्राइवर का चालान काटा गया।उसका ऑटो परमिट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।विभाग का कहना है कि यात्री सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की साख से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुंबई पुलिस और प्रशासन का संदेश
मुंबई पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि अगर ऐसी किसी घटना का सामना हो तो तुरंत 100 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।परिवहन विभाग ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर चर्चा
घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने नाराज़गी जताई और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कई यूज़र्स ने लिखा कि यह शहर की छवि को नुकसान पहुंचाता है और यात्रियों का भरोसा टूटता है।



