उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bihar Politics: ‘आगे क्या होगा हमें …’, नामांकन से पहले जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- भविष्यवाणी सही हुई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Bihar News बिहार में पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। गया से एनडीए के उम्मीदवार जीतन राम मांझी आज नामांकन करने वाले हैं। लेकिन नामांकन से पहले जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंडी गठबंधन को लेकर भी बड़ी बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को लेकर मेरी भविष्यवाणी सही हुई है।

पटना। Bihar Political News Today: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) आज गया सीट से नामांकन करने वाले हैं। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं। वहीं नामांकन से पहले जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से लेकर इंडी गठबंधन पर बड़ी बात कही है।

क्या कहा जीतन राम मांझी ने

नामांकन भरने से पहले जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि सभी एक उम्मीद के साथ लड़ते(चुनाव) हैं। राजनीति के 44 वर्ष गुजर चुके हैं, कुछ और वर्ष बचे हैं, उस शक्ति को जनता की सेवा में लगाना है जिसके लिए आज हम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मैं जब मोदी जी के गठबंधन के साथ रहा तब भी और जब उनके गठबंधन के साथ नहीं रहा तब भी, प्रधानमंत्री ने मुझे कई मौके पर प्रतिष्ठा दी है।

 

आगे क्या होगा इसकी कोई चिंता नहीं

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैंने एक सपना देखा था कि विधायक बनूं और यह भी कि सांसद बनूं। आगे क्या होगा हमें इसकी चिंता नहीं है, हम कर्म पर विश्वास रखते हैं।

हमारी भविष्यवाणी सही हुई: जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी भविष्यवाणी सही हुई। पटना में जब इंडी गठबंधन की बैठक हुई थी तभी मैंने कहा था कि वे लोग ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे और यह देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button