उत्तर प्रदेशलखनऊ

Jajmau Arson: इरफान-रिजवान पहुंचे कोर्ट, कहा- इंसाफ होगा…दुआ करिए, कोर्ट आज सुना सकती है फैसला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Kanpur News: कोर्ट पर पेशी के दौरान जाते समय सपा विधायक इरफान सोलंकी ने ऊपर वाले की ओर उंगली दिखाकर इशारा करते हुए कहा कि इंसाफ होगा। वहीं, पेशी पर जाते समय रिजवान ने कहा कि दुआ करिए….दुआ कभी खाली नहीं जाती।

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में गुरुवार को एक बार फिर एमपी एमएलए सेशन कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है। महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया है, जबकि कानपुर जेल में बंद रिजवान सोलंकी, शौकत अली, व इसराइल आटे वाला को भी कोर्ट में पेश किया गया है।

वहीं, जमानत पर जेल से बाहर मो. शरीफ भी फैसला सुनने के लिए कोर्ट पहुंचा है। हालांकि, अलग-अलग कारणों से मुकदमे में तीन बार फैसला टल चुका है। जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट में रहने वाली नजीर फातिमा के घर में सात नवंबर 2022 को आग लग गई थी। मामले में इरफान, रिजवान, मो. शरीफ, शौकत अली व इजराइल आटे वाला के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही थी।

इरफान के अलावा रिजवान, शौकत अली व इसराइल आटे वाला कानपुर जेल में ही बंद हैं। वहीं, जमानत मिलने के बाद मोहम्मद शरीफ की जेल से रिहाई हो चुकी है। अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस एक मार्च को पूरी हो गई थी। इसके बाद कोर्ट ने फैसले के लिए पहले 14 मार्च, फिर 19 मार्च, फिर 22 मार्च और 28 मार्च की तारीख नियत की थी।

 

इरफान बोले- इंसाफ होगा, रिजवान ने कहा-दुआ करिए दुआ कभी खाली नहीं जाती

कोर्ट पर पेशी के दौरान जाते समय सपा विधायक इरफान सोलंकी ने ऊपर वाले की ओर उंगली दिखाकर इशारा करते हुए कहा कि इंसाफ होगा। वहीं, पेशी पर जाते समय रिजवान ने कहा कि दुआ करिए….दुआ कभी खाली नहीं जाती।

Related Articles

Back to top button