बड़ी खबर

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Chandigarh में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। यहां अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सरेआम फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज में हमलावर को वारदात को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा।

(Poonam Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button