उत्तर प्रदेशधर्म-आस्थामिर्जापुर

शाकाहार और नशामुक्त जीवन से ही बेहतर समाज का निर्माण: संत पंकज महाराज

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में राजगढ़ ब्लॉक के पचोखरा स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज के सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज की 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा पहुंची। यात्रा के 37वें पड़ाव पर बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा और जयगुरुदेव के जयघोष के साथ स्वागत किया।

सत्संग के दौरान संत पंकज महाराज ने लोगों को शाकाहार, सदाचार और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में मेहनत और ईमानदारी से जीविकोपार्जन करते हुए शराब सहित अन्य नशों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने चरित्र को मानव जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताते हुए अच्छे समाज के निर्माण के लिए सदाचार और आपसी सद्भाव पर जोर दिया।

उन्होंने संस्था की ओर से गांवों को शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को साधना, सुमिरन और ध्यान की विधि समझाते हुए नियमित अभ्यास करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी आकर्षण का केंद्र रहा। शांति निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने संत पंकज महाराज को फाइकस पांडा और इंसुलिन के पौधे भेंट किए। इसके बाद विद्यालय परिसर में इंसुलिन के पौधे का रोपण किया गया।

आयोजकों के अनुसार, एक जुलाई 2015 से लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है और कार्यक्रम के दिन यह अभियान 4105वें दिन में पहुंचा। पौधरोपण कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाल, राघवेंद्र चौहान, अनिल जैसल और प्रदीप सोनकर ने सहयोग किया।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button