उत्तर प्रदेशटेक-ऑटोबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सिविल अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान ब्रजेश पाठक ने रक्तदान करने वाले लोगों से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण सहायता है और ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही गई। आयोजन में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button