उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lok Sabha Election 2024: सपा और कांग्रेस गठबंधन में एक और दल की एंट्री, जयराम रमेश ने किया एलान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को और बड़ा करने की तैयारी तेज हो गई है. बीते दिनों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ओर से गठबंधन का एलान किया गया था. जिसके तब कहा गया था कि इस गठबंधन में कुछ और दल शामिल हो सकते हैं. चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले इसका एलान कर दिया है.

जयराम रमेश ने कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा जरूर यात्रा में शामिल होंगी. आज यात्रा का 42 वां दिन है. हम आज मुरादाबाद से फिर से शुरू कर रहे हैं. कल 25 तारीख को यात्रा संबल से फिर से शुरू होगी. हम दिन के अंत में आगरा पहुंचेंगे जहां हमें उम्मीद है कि अखिलेश यादव भी मौजूद होंगे. 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा में ब्रेक रहेगा क्योंकि दिल्ली में बैठकें हैं.’

जंयत चौधरी पर पलटवार

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सहयोग मिला है वो उत्साह बढ़ाने वाला है. चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली और अब अगले दो दिन पश्चिम यूपी में रहेंगे. युवा और महिलाएं उत्सुक हैं. बेरोजगारी इस सरकार में सबसे बड़ी समस्या है. इस इलाके में किसानों की बड़ी समस्या है. एक हमारे युवा नेता जिन्होंने कुछ साल पहले नारा दिया था कि ‘जिन्ना नहीं गन्ना’ पर वही आज एनडीए की गोदी में जाकर बैठ गए हैं.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ कारणों से वो एनडीए के साथ चले गए. पश्चिमी यूपी में खास तौर से किसानों से जुड़े हुए मामले हैं. किसानों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया जा रहा है. किसानों को जेल में डाल दिया है. टीएमसी के साथ हमारी बातचीत जारी है. उनका बीजेपी को हराना सबसे बड़ा मकसद है. यूपी में हमने गठबंधन का एलान कर दिया है. इस गठबंधन में हमारे साथ चंद्रशेखर आजाद की पार्टी रहेगी. बता दें कि पहले भी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी सपा गठबंधन के साथ रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को एकजुट रखने का पूरा प्रयास हो रहा है. इसके लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (Congress) के ओर से हर प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button