उत्तर प्रदेशगाजीपुर

किसी भी लाभार्थी को परेशानी ना हो योजना का लाभ शत प्रतिशत मिले।

सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर। जखनियां (जस्ट एक्शन) आज ग्राम सभा सोफीपुर में ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव की उपस्थित में चौपाल लगाकर गांव की समस्या को सुना गया बताते चले कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए सरकार लगातार प्रयत्नशील है इसी के तहत आज गांव में चौपाल के द्वारा समस्याओं को सुनते हुए कुछ लोगों ने अपनी समस्या को अवगत कराया जैसे की रविंद्र कुमार पुत्र दीनानाथ जो दिव्यांग है उन्होंने कहा कि अभी मेरा आवास नहीं आया है तो इस पर सचिव ने उन्हें बताया कि फॉर्म भरकर आपका आवास दिलाने का काम किया जाएगा उसी क्रम में सुमन देवी पत्नी वकील राम ने अपनी समस्या को बताया कि आवास का पैसा मिला है पर अभी मंजूरी नहीं मिली है इस पर चौपाल के माध्यम से उन्हें आश्वस्त किया गया कि आप अपने आवास की ढलाई कर लें इसके बाद आपको मंजूरी भी मिल जाएगी वही संतलाल राम जो कि दिव्यांग हैं उनकी अभी दूसरी किस्त नहीं आई है इस पर उनको बताया गया कि आपकी दूसरी किस्त भी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा । सरकार की मंशा के अनुरूप

किसी भी लाभार्थी को परेशानी ना हो योजना का लाभ शत प्रतिशत मिले। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंचायत सहायक ग्राम सचिव फ़ैज़ अहमद सहित विकासखंड जखनिया के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button