औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को अखिलेश यादव ने भेजा लैपटॉप

औरैया। ग्राम रामपुर (फफूंद) निवासी प्रेम कश्यप की बेटी अनुष्का कश्यप ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे औरैया जिले में प्रथम स् कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अनुष्का की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखिलेश यादव की ओर से उन्हें एक लैपटॉप भेंट के रूप में भेजा गया। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम और सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव शिवम कश्यप छात्रा के घर पहुंचे और उन्हें लैपटॉप सौंपा।
इस दौरान सपा नेताओं ने अनुष्का को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर जिले में प्रथम स्थान हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किए जाने को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, नीरज यादव, गंभीर यादव, अमरदीप दोहरे, जितेंद्र बिंद, चंद्रमोहन कश्यप, प्रदीप कश्यप समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Poonam Report



