धर्म-आस्था
अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुल्हन जैसी सजी अयोध्या,
तस्वीरों में देखें राम मंदिर की खूबी

अयोध्या शिवानी सिंह समाचार लेखक
अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव के लिए राम नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई गई है। आज दीपोत्सव में 21 लाख से ज्यादा दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाए गए। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं गए, ताकि दीपमाला अनवरत रहे। आइये पांच ग्राफिक्स में देखें भव्य राम मंदिर की भव्यता…



