उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

औरैया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लोधी के पहली बार औरैया पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनंतराम टोल और औरैया मंडी समिति गेट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद शंकर लोधी पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।

जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए शंकर लोधी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर आगे बढ़ रही है।

जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती, आदित्य त्रिवेदी, विधायक गुड़िया कठेरिया, क्षेत्रीय मंत्री धीरेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि शंकर लोधी के आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की ओर से मिलने वाले दायित्वों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रिया शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राघव मिश्रा, अखिलेश चक, रजनीश पांडेय, भूरे चौबे, विशाल शुक्ला, सौरभ भूषण शर्मा, मनु राजपूत, अभय सिंह सेंगर, इंद्रपाल पाल, माधव राजपूत और प्रतीक सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button