उत्तर प्रदेशझाँसीराज्य

झांसी: बड़ागांव सीएचसी में 20 दिन से जलभराव, मरीजों को पानी से होकर पहुंचना पड़ रहा

झांसी के बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब 20 दिन से पानी भरा है। जलभराव के कारण मरीजों और तीमारदारों को मुख्य गेट से ओपीडी और इमरजेंसी तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने से मच्छरजनित और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक समस्या की जानकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय विधायक को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। सीएचसी के सीएमएस डॉ. वैभव पुरोहित ने बताया कि परिसर नीची जगह पर होने के कारण हर साल जलभराव होता है।

सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मोटर लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिल रही। स्थायी समाधान के लिए बीडीओ को भी अवगत कराया गया है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button