उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबरराज्य

त्योहार से पहले बढ़ी दालों की कीमत, अरहर और चना महंगे

लखनऊ में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले दालों के दाम बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में अच्छी गुणवत्ता वाली अरहर दाल के थोक भाव में बढ़ोतरी हुई है। करीब 116 रुपये किलो वाली अरहर दाल अब 118.50 रुपये किलो तक पहुंच गई है। फुटकर बाजार में इसका भाव करीब 125 रुपये किलो बताया जा रहा है।

चना भी महंगा हुआ है। मंडी में करीब 66 रुपये किलो वाला चना बढ़कर 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि फुटकर बाजार में चने का भाव करीब 80 से 85 रुपये किलो बताया जा रहा है। कारोबारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने और उपलब्धता में कमी का असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

वहीं, चीनी के दामों में उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। फुटकर बाजार में चीनी करीब 60 रुपये किलो और थोक बाजार में 54 से 56 रुपये किलो तक बताई जा रही है। ऐसे में त्योहारों की खरीदारी के बीच दाल और चने की बढ़ी कीमतें लोगों के घरेलू बजट पर असर डाल सकती हैं।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button