उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लचर सफाई व्यवस्था से कार्यदाई संस्थाओं पर लगा जुर्माना

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में मिली खामियां,JE जलकल सहित सफाई ठेकेदारों पर कार्यवाही

नृपेंद्र विक्रम सिंह

लखनऊ। नगर निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को सुचारू रूप से जन जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने इत्यादि हेतु नगर आयुक्त  इंद्रजीत सिंह जी के द्वारा नियमित रूप से जोनवार शहर का निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है। जिस क्रम में आज भी नगर आयुक्त द्वारा ज़ोन 05 क्षेत्र का निरीक्षण कर आम जन से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण में सर्वप्रथम नगर आयुक्त महोदय द्वारा चित्रगुप्त वार्ड अंतर्गत भोला खेड़ा का निरीक्षण किया गया। जहां निरंतर दूषित जल की प्राप्त शिकायतों के आधार पर चित्रगुप्त वार्ड अंतर्गत भोलाखेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण में जीएम जलकल को शाम तक दूषित जल की समस्या को निस्तारित किये जाने के आदेश दिए गए। साथ ही जलकल के जेई देवेंद्र बहादुर के अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवही किये जाने के निर्देश जारी किए।

साथ ही क्षेत्र में जगह जगह गन्दगी पाए जाने एवं सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर कार्यदाई संस्था लक्ष्मी सिक्युरिटी के सुपरवाइजर की फटकार लगाते हुए एक लाख का जुर्माना लगाया।

नगर अभियन्ता ज़ोन 05 एस सी सिंह को क्षेत्र में मलबा उठान का कार्य नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश जारी किए।

अवैध रैम्प हटाये जाने हेतु नगरायुक्त महोदय ने जोनल अधिकारी एवं नगर अभियंता संयुक्त रूप से सामंजस्य स्थापित कर निरीक्षण करें और अवैध रैम्प चिन्हित कर उन्हें हटवाए जाने हेतु नोटिस जारी करें।नोटिस का संज्ञान न लेने पर रैम्प को तुड़वाये जाने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिये गए।

तदक्रम में नाले एवं नालियों के ऊपर बनी क्षतिग्रस्त पुलियों का निरीक्षण कर क्षेत्र में मौजूद सभी क्षतिग्रस्त पुलियों को चिन्हित कर उनका पुनः निर्माण करवाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उक्त निरीक्षण में पार्षद ,अपर नगर आयुक्त , जी.एम. जल कल, जोनल अधिकारी ज़ोन 05 सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button