मिर्जापुर में 20 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवक विक्की उर्फ काजू घर के अंदर मृत अवस्था में मिला। काफी देर तक युवक के बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, जिसके बाद वह अचेत अवस्था में मिला।
परिजन युवक को तत्काल मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की मौत के कारण को लेकर एक संभावना सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था।
Poonam Report



