बड़ी खबरबिहारराज्यराष्ट्रीय

सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने प्रधान शिक्षक पद का संभाला कार्यभार, पूर्व कार्यों का किया निरीक्षण

बक्सर / चक्की: प्रखण्ड चक्की अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अरक दक्षिण टोला में आज प्रशासनिक बदलाव के तहत सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने प्रधान शिक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। सुबह लगभग 8:05 बजे पूर्व प्रभारी प्रधान शिक्षक चन्द्र प्रकाश सैनी द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से योगदान कराया गया।

योगदान करते हुए
कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय में स्वागत का माहौल रहा। इस अवसर पर शिक्षक शशि किरण एवं शिक्षक रजत गुप्ता ने नए प्रधान शिक्षक को माला पहनाकर स्वागत किया, जबकि शिक्षिका किरन जी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

छात्रा से संवाद करते नए प्रधान शिक्षक

इसके बाद सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय में पूर्व में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्रों से भी संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने छात्रों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन में और सुधार होगा। यह अवसर विद्यालय के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button