बड़ी खबर

चीन में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

China में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मामलों में मौत की सजा सुनाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राष्ट्रपति Xi Jinping के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत की गई है। चीन में पिछले कुछ वर्षों से उच्च अधिकारियों और सैन्य नेतृत्व पर सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को सैन्य सौदों और पद के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर आरोपों के सबूत मिले थे। इसके बाद अदालत ने कठोर फैसला सुनाया।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त संदेश देना चाहती है, खासकर सेना और बड़े सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों के लिए।

फिलहाल इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है और चीन की आंतरिक राजनीति पर इसके असर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

(Poonam Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button