उत्तर प्रदेशझाँसीराज्य

उत्तर प्रदेश के झांसी में तेज रफ्तार बाइक चला रहे एक नाबालिग की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

झॉसी: हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाबालिग तेज गति से बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और बाइक किसकी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button