उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबरराज्य

गोंडा में 1 करोड़ 13 लाख रुपए की नकली व नशीली दवाएं सीज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज

गोंडा। प्रदेश में नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोंडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध दवा गोदामों पर छापा मारा। कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नारकोटिक्स, कोडीन सिरप और अन्य एलोपैथिक दवाएं बरामद कर सीज कर दी गईं।
यह कार्रवाई 16, 17 और 18 जुलाई को लगातार तीन दिनों तक बरियार पुरवा, सोनार गली और बड़गांव क्षेत्र में की गई। जांच के दौरान सामने आया कि दवा कारोबार बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। मौके से शिवम कसौधन को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी अमन कसौधन फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
छापेमारी में ट्रामाडोल इंजेक्शन, अल्प्राजोलम टैबलेट, कोडीन फॉस्फेट सिरप समेत बड़ी मात्रा में मनःप्रभावी और प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। टीम ने 19 दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि प्रदेश सरकार नकली, अवैध और नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button