दिल्ली

दिल्ली: 21 अगस्त के आरक्षण सुधार प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं, वायरल वीडियो को बताया भ्रामक

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार से जुड़े किसी प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर अनुमति मिलने का दावा करने वाले कुछ वीडियो को पुलिस ने फर्जी और भ्रामक बताया है।

पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के जमावड़े, प्रदर्शन, जुलूस और सभाओं पर रोक है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्यापित जानकारी को आगे शेयर न करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फर्जी खबर बनाने या फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब जंतर-मंतर पर हालिया छात्र प्रदर्शनों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने घटनाओं की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने की बात कही है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button