कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी समेत भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया संदेश में सत्यवती मिश्रा के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन को बेहद दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने भी कलराज मिश्र और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सत्यवती मिश्रा के निधन से परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक का माहौल है।
Poonam Report



