उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज का किया निरीक्षण

लखनऊ में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शनिवार को कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का जायजा लिया और वहां खेल रहे बच्चों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनसे संवाद किया। बच्चों की गतिविधियों और उनके उत्साह को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया।

कीर्तिवर्धन सिंह ने अपनी पोस्ट में बच्चों की ऊर्जा, उत्सुकता और भविष्य को लेकर उनके सपनों का उल्लेख किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना भी की।

कॉलेज परिसर में मंत्री के निरीक्षण के दौरान बच्चों से हुई बातचीत को लेकर साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button