उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबरराष्ट्रीय

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से उत्तर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे।

कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ने मंगलवार को भाजपा कानपुर उत्तर की मासिक बैठक में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उनके अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने का आह्वान किया गया है।

मासिक बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button