उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमिर्जापुर

मीरजापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण, छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ

मीरजापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री पूनम चौरसिया मुख्य अतिथि और जिला संयोजक धनंजय मौर्य विशिष्ट अतिथि रहे। पूनम चौरसिया ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है और इसकी जिम्मेदारी सभी की है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण और स्वच्छता जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना ने अतिथियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और शैक्षिक कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने कॉलेज परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button