दीपावली के महापर्व पर बाजार हुए गुलजार
लोग उत्साह से कर रहे आतिशबाजी और अन्य सामान की खरीददारी विक्रेता दिखे निराश

जस्ट एक्शन संवादाता ब्यूरो चीफ मनसाफ कुमार
हयातनगर| कल रोशनी का महापर्व दीपावली है। दीपावली के पर्व को लेकर आज लोग तैयारी कर रहे हैं। बाजार में खरीदारी हो रही है। लक्ष्मीजी, गणेश जी की प्रतिमाएं, दीपक, रुई से लेकर मिठाई तक की बिक्री हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भी बिक रहे हैं। बाजारों में खरीदारी हो रही है। लोग इस पर्व को शानदार तरीके से मनाने में जुटे हैं। पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। अन्य विभिन्न सामानों की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े आदि की भी खरीदारी हो रही है। 5 दिन के दीपों के महापर्व की शुरुआत कल धनतेरस से हो चुकी है। कल दीपावली का महापर्व मनाया जाएगा। आज लोग इसकी तैयारी में जुटे हैं। बाजार गुलजार हैं। लोग इस दीपावली को यादगार पर्व के रूप में मनाना चाहते हैं तो दुकानदार भी ज्यादा से ज्यादा मुनाफा इस पर्व पर कमाना चाहते हैं। आज सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ लग गई। लोगों ने महापर्व के पूजन सामग्री की खरीदारी की।
मिट्टी के दीपक, रुई की जमकर बिक्री हुई। मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने वाहन भी खरीदे और इलेक्ट्रॉनिक के आइटम भी। अपने घरों को रोशनी से जगमगाने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक झालर खरीदी। फूल आदि की बिक्री भी हुई। आर्टिफिशियल सजावट का सामान भी खरीदा। दुकानदारों ने दुकानें सजाई तो लोगों ने पूरे उत्साह के साथ खरीदारी की।
आतिशबाजी की नहीं लगी पूरी दुकानें
आतिशबाजी की दुकान भी नियत स्थान पर सजा दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने कुछ दिन पहले स्थानों को चयनित कर लिया था। शहर की बागला इंटर कॉलेज में आतिशबाजी की दुकान लगी हैं। यहां दोपहर तक पूरी दुकान नहीं लगी थी। यहां आज दोपहर तक पर्याप्त ग्राहक नहीं आए।
बारिश से दुकानों पर लगे माल भीगे
इधर, रात में हुई बारिश से आतिशबाजी विक्रेताओं का माल भीग गया। एक विक्रेता ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें लगता है कि इस बार आतिशबाजी की बिक्री में मुनाफा नहीं होगा। एक अन्य आतिशबाजी विक्रेता योगेश गुप्ता का कहना था कि मार्केट की स्थिति खराब है। पता नहीं मुनाफा होगा की घाटा।