लॉकडाउन नहीं लगेगा, सप्लाई चेन दुरुस्त करें: मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी

देश में लॉकडाउन को लेकर चल रही अटकलों के बीच Narendra Modi ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे अपनी सप्लाई चेन को मजबूत और सुचारु रखें, ताकि जरूरी सामानों की उपलब्धता बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अंतरराष्ट्रीय हालात और उनके भारत पर संभावित असर को लेकर चर्चा हुई। खास तौर पर तेल आपूर्ति, महंगाई और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। उन्होंने कोरोना काल के ‘टीम इंडिया’ मॉडल को फिर से अपनाने पर जोर दिया।
सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल देश में हालात सामान्य हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
(Poonam Report)



