उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP: ‘पापा मुझे बचा लो’ फोन पर इकलौते बेटे की आवाज सुन हक्का बक्का रह गए नगर संघचालक; और फिर गवां बैठे 18 लाख

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कासगंज में साइबर ठगों ने फोन पर बेटे की रोने की आवाज सुनाई। ‘पापा मुझे बचा लो’ फोन पर इकलौते बेटे की आवाज सुन नगर संघचालक हक्का बक्का रह गए। ठगों ने भय दिखाकर 18 लाख हड़प लिए।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को साइबर ठगों ने नगर संघचालक को अपना निशाना बनाया। उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल करके उनके इकलौते बेटे के रोने की आवाज सुनाई। इसके बाद अपहरण का भय दिखाकर 18 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

अमांपुर कस्बा के गांधीनगर निवासी नगर संघचालक राकेश पाराशर का इकलौता बेटा विशाल दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार को उनसके पास सुबह लगभग 10 बजे व्हाट्सएप कॉल आई। उन्हें उनके बेटे के रोने की आवाज सुनाई दी और बेटा कह रहा था कि पापा मुझे बचा लो। इसके बाद उनसे कहा कि बच्चों को जिंदा चाहते हो तो दिए गए अलग अलग खातों में रुपयों को भेज दें।

बेटी ने बताया भाई कमरे में ही है

फोन पर बेटे की रोने की आवाज सुनने के बाद वह परेशान हो गए। उनसे छह बार में 18 लाख रुपये खातों में लिए गए। उनकी बेटी जो नोएडा में रहती है। उसका फोन उनके पास आया। उसने बताया कि भाई विशाल अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा है। उसकी कुछ देर पहले ही उससे बात हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इसके बाद उन्हें ठगी होने अहसास हुए। उन्होंने साइबर ठगी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी यतींद्र प्रताप ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग तरीके बदल रहे हैं, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

 

Related Articles

Back to top button