
बक्सर जिले के चक्की प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय परसिया चक्की में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में इस वर्ष 10वीं कक्षा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र कुमार शर्मा सहित शिक्षक हरिनारायण पांडेय, धीरेंद्र कुमार पाण्डेय, शबाना खातून, संतोष कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार, गोपाल कृष्ण ओझा एवं शोभा देवी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. धर्मराज पाण्डेय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा अभिभावकों में चंपा बीबी, रश्मि देवी, पिंटू देवी, फुल कुमारी देवी, शकुंतला देवी, मनोज कुमार यादव, हरेंद्र पांडेय, संजय पासवान समेत अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
10वीं कक्षा के परिणाम में पूर्णेन्दु कुमार पाण्डेय ने 465 अंक (93%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शालिनी कुमारी ने 457 अंक (91.4%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि ये दोनों छात्र पूर्व में इसी विद्यालय के छात्र रह चुके हैं और वर्तमान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लीलाधरपुर के विद्यार्थी हैं।
अन्य कक्षाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। 8वीं कक्षा में प्रतीक कुमार पाण्डेय एवं खुशी कुमारी, 7वीं कक्षा में रिया कुमारी एवं नीतू कुमारी तथा 6वीं कक्षा में प्रतिभा कुमारी एवं सत्यम कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



