उत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर से टकराया दूसरा डंपर, कंडक्टर की मौत

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में डंपर के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के पास नगला धुंधे गांव के सामने किलोमीटर संख्या 277.1 पर हुआ।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब एक बजे सड़क किनारे एक डंपर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने खड़े डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक व कंडक्टर फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।

हादसे में चालक अनुज यादव और कंडक्टर मोनू यादव फंस गए थे। दोनों औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला धुंधे गांव के रहने वाले बताए गए हैं। चालक अनुज यादव को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भरथना भेजा गया।

वहीं, कंडक्टर मोनू यादव की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस और संबंधित टीमों ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई पूरी की।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button