उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर में 121 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 10 हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान और गायत्री परिवार के संयोजन में आयोजित इस परीक्षा में जिले के करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी और पचपेड़वा समेत पूरे जिले में परीक्षा के लिए कुल 121 केंद्र बनाए गए थे। सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, देवीपाटन पूर्व माध्यमिक विद्यालय और तुलसीपुर पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई।

परीक्षा में विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति, सभ्यता, इतिहास और देश की परंपराओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। आयोजन से जुड़े जिला संयोजक गुलाबचंद भारती के अनुसार, परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, ऐतिहासिक धरोहर और देश की परंपराओं से परिचित कराना है।

परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए 250 से अधिक स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई थी। स्वयंसेवकों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालीं और विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दिलाई।

आयोजकों के अनुसार परीक्षा में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम जनवरी में घोषित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी गई है।

परीक्षा के आयोजन में कन्हैयालाल वर्मा, प्रदीप गोयल, गुलाबचंद भारती, सुशील सिंह, रामलखन बैरागी और अशोक बैरागी समेत कई स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button