उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कानपूर :घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें और गिलास भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और मौके पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Poonam Report



