Uncategorized

विद्यालय में निपुण आंकलन का सफल आयोजन

अशोक कुमार पाठक
ब्यूरो, जस्ट एक्शन

बहराइच। तेजवापुर ब्लाक में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रामहर्षपुरवा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण आंकलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आंकलन का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 2 तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (FLN) का आकलन करना रहा। आंकलन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से उनकी सीखने की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ आंकलन प्रक्रिया को संपन्न कराया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश गुप्ता जी ने बताया कि निपुण आंकलन से बच्चों की शैक्षिक प्रगति को समझने में मदद मिलती है तथा शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने निपुण भारत मिशन को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निपुण आंक लन का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Posted by: Nirupam pandey:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button