टेक-ऑटोधर्म-आस्थाराष्ट्रीय

देवरिया में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई।

देवरिया में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

सांसद ने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को लोगों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से अपने अनुभव और योजनाओं से हुए बदलावों को रील्स के माध्यम से साझा करने की अपील भी की, ताकि दूसरे लोग भी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक हो सकें और पात्र होने पर उनका लाभ उठा सकें।

अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी, जिसमें लाभार्थियों और आम लोगों के घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित कई कार्यक्रम होंगे। प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, महायज्ञ, प्रार्थना सभाएं, ग्राम चौपाल और सीधा संवाद भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button