अन्तर्राष्ट्रीयआगराउत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

ऑस्ट्रेलियाई के स्पिनर गेंदबाज एडम ने परिवार के संग किया ताज,का दीदार

केपी शर्मा ।आगरा

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सदस्य एडम जम्पा परिवार सहित ताजमहल पहुँचे। एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज हैं। आज सुबह उन्होंने अपनी पत्नी हैरिएट बेटा टीना और माँ पालमेयर के साथ ताजमहल का दीदार किया। लगभग दो घण्टे तक उन्होंने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की खूबसूरती देख एडम और उनका परिवार उत्साहित नजर आया और ताज को ऐतिहासिक स्मारक बताया।

गेंदबाज एडम जम्पा ने पत्नी हैरिएट बेटा टीना और माँ पालमेयर के साथ लगभग दो घंटे तक ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की नक्कासी और वास्तुकला को देख वो मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने टूरिस्ट गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने ऐसा ऐतिहासिक स्मारक नही देखा है।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जम्पा का कहना है कि ताजमहल का इतिहास भी उसी की तरह अद्भुत है। एक बादशाह ने अपनी बेगम की याद में इस अद्भुत स्मारक को बनवाया। अगर आज मुगल साम्राज्य का कोई भी वंशज होता तो वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता।

गोल्फ कोर्ट न मिलने पर जताई नाराजगी

ताजमहल पर गोल्फ कोर्ट की चल रही समस्या से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम भी जूझते नजर आए। गोल्फकार्ट के लिए उन्हें भी काफी इंतजार करना पड़ा। वीकेंड की चलती ताजमहल पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ थी और इसी भीड़ के चलते गोल्फ कार्ट की कमी नजर आ रही थी। उन्होंने संबंधित विभाग की इस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button