उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Politics : माफी पर सियासत: अरविंद राजभर के माफी मांगने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, कही यह बात

मऊ की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुछ अनबन हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोनों लोगों के बीच समझौता कराते हुए अरविंद राजभर को दंडवत प्रणाम कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई थी। इसका वीडियो प्रसारित होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को दंडवत प्रणाम कर माफी मंगवाने के मामले में भाजपा को घेरा है। उन्होंने इसे राजभर समाज का अपमान बताया है।

मऊ की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुछ अनबन हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दोनों लोगों के बीच समझौता कराते हुए अरविंद राजभर को दंडवत प्रणाम कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई थी।

 

इसका वीडियो प्रसारित होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ये है भाजपा के प्रभुत्ववादी लोगों का अहंकार, जो अपने साथी दलों के नेता को दंडवत होकर माफी मांगने के लिए विवश कर रहा है, ये अपमान की पराकाष्ठा है।

भाजपा के संपूर्ण दल को इस कुकृत्य के लिए सामूहिक दंडवत क्षमा मांगनी चाहिए। भाजपा ने एक व्यक्ति का नहीं, उस पूरे समाज का अपमान किया है, जिस समाज से वो आता है। राजभर समाज इस अपमान के विरोध में भाजपा के खिलाफ वोट डालेगा और भाजपा की सामंती सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button