कारोबारराज्यलखनऊ

World Bank के अध्यक्ष अजय बंगा ने की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंचे बंगा ने इससे पहले कहा कि उनकी यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के तेजी से हो रहे विकास में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाती है, क्योंकि राज्य 1 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात को लेकर पोस्ट किया और इसमें तस्वीरें भी साझा कीं।  बंगा मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज में शामिल होंगे। विश्व बैंक प्रमुख का बाराबंकी के रजौली में मधुमक्खी पालन केंद्र के दौरे का कार्यक्रम है। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से मिलने का भी कार्यक्रम है।

नरेंद्र मोदी से भी कर चुके मुलाकात

इससे पहले अजय बंगा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान बुनियादी ढांचा और कृषि जैसे मुद्दे एजेंडे में प्रमुख रहे। खबर के मुताबिक, विश्व बैंक ने हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में अत्यधिक गरीबी (प्रतिदिन 2.15 अमेरिकी डॉलर से कम पर जीवन यापन) 2011-12 में 16.2 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 2.3 प्रतिशत हो गई है। इससे भारत में 17.1 करोड़ लोग इस रेखा से ऊपर आ गए हैं। इस आंकड़े को देखें तो यह एक तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबी कम करने के दावों का समर्थन है।

भारत के विकास के अनुमान घटाया

विश्व बैंक ने हालांकि कुछ दिनों पहले चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास के अनुमान को घटाकर 6. 3 प्रतिशत कर दिया। अपने पिछले अनुमान में, विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। विश्व बैंक ने अपने दो बार वार्षिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण में कहा कि भारत में वित्त वर्ष 24/25 में विकास निराशाजनक रहा क्योंकि निजी निवेश और सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में धीमी वृद्धि हुई जो सरकारी लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button