नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

Noida में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर एक कंपनी के कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और हालात बिगड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने पहले कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन बातचीत न होने पर गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों में आग भी लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात को नियंत्रण में रखा जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जिन लोगों ने हिंसा में हिस्सा लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।
(Poonam Report)



