धुरंधर 2’ OTT पर क्यों नहीं मिल रही? जानिए पूरा मामला

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस काफी समय से OTT रिलीज का इंतजार कर रहे थे। लेकिन कई लोग इसे Netflix या दूसरे प्लेटफॉर्म पर सर्च कर रहे हैं और फिल्म दिखाई नहीं दे रही। अब इसकी वजह सामने आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म के डिजिटल राइट्स भारत में JioHotstar के पास हैं, जबकि इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग के लिए इसे Netflix पर रिलीज किया जा रहा है। इसी वजह से भारतीय यूजर्स को Netflix पर यह फिल्म नहीं दिख रही।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का “रॉ और अनदेखा” वर्जन OTT पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें थिएटर वर्जन से ज्यादा कंटेंट और कुछ एक्सटेंडेड सीन देखने को मिल सकते हैं।
बताया जा रहा है कि भारत में दर्शक इसे 15 मई 2026 से JioHotstar पर देख पाएंगे। वहीं विदेशों में फिल्म 14 मई से Netflix पर स्ट्रीम होनी शुरू हो चुकी है।
फिलहाल फिल्म की OTT रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है और फैंस इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे ह. (Poonam Report)**



