
Bihar सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) का तबादला कर दिया है। इस बदलाव के तहत दानापुर और पटना सिटी के अलावा कई अन्य अनुमंडलों में भी नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की तैनाती की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादलों में पटना के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों के अनुमंडलों में भी नए डीएसपी और एसडीपीओ नियुक्त किए गए हैं। इससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिलहाल सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
(Poonam Report)



