
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले के आरोपी डॉ. मनोज शिरूरे को अदालत से बड़ी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया।
जांच एजेंसियों के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में कई लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई जारी है। कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और इस चरण में आरोपी को जमानत देना उचित नहीं होगा।
गौरतलब है कि देशभर में चर्चा में रहे NEET पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच के आधार पर लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अब इस मामले में आगे की सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी, जबकि जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। पूनम रिपोर्ट



