मनोरंजनहिमाचल प्रदेश
हिमाचल: हणोगी टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 की मौत और 7 घायल ji

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल के अंदर गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव दल पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को आगे के इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल सभी मृतकों तथा घायलों की पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
Poonam Report



